पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म पीडि़ता डीसी ऑफिस में देगी धरना

दुष्कर्म पीडि़ता डीसी ऑफिस में देगी धरना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुष्कर्मके आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पीडि़ता अपने परिवार के साथ आगामी 15 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठेगी। इसे लेकर पीडि़ता रसीदन ने गुरुवार को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सूचित किया है। अपने आवेदन में पीडि़ता ने कहा कि दुष्कर्म के बाद पुलिस प्रशासन ने उसे सहायता करने के बजाए आरोपी को बचाने में जुटी है। इसे लेकर कई बार एसपी, डीएसपी और बेंगाबाद थाना मेंं फरियाद कर थक चुकी है। उन्होंने अनुसंधानकर्ता से लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों को आरोपी के पक्ष में कार्य करने का आरोप लगाया। अपने आवेदन में कहा कि इसे लेकर वह कई बार डीएसपी अनुसंधानकर्ता से मिल चुकी है। चौकीदार से लेकर बिचौलिया तक पैसा लेकर सुलह करने का दबाव बना रहे हैं।

खबरें और भी हैं...