- Hindi News
- तेरहवीं वित्त की राशि में लगा दीमक : दिवाकर
तेरहवीं वित्त की राशि में लगा दीमक : दिवाकर
पसससोनबाद के दिवाकर सोनार ने कहा है कि तेरहवीं वित की राशि खर्च नही हो पा रही है। इसमें दीमक लग गया है। विकास के लिए पंचायतों में टोटा पड़ा है और लाखों की राशि प्रखंड में शोभा बढ़ा रही है। बीते पंचायत समिति में करोडों की योजनाओं की स्वीकृती की गई। लेकिन धरातल पर एक भी योजना नहीं उतर पा रहा है। ऐसा सरकार की गलत नीतियों और अधिकारियों की लापरवाही के कारण हो रहा है। लाखों लोग मूलभूत सुविधा से वंचित हो रहे हैं लेकिन इस दिशा में कोई गंभीरता नहीं दिखाई देती है।
इसके लिए कौन जिम्मेवार है कहा नही जा सकता। बंेगाबाद पंचायत समिति उसे छोड़ने वाली नहंी है। पंचायत समिति बेंगाबाद के सभी सदस्य इस कारनामे से नाराज चल रहे हैं। बताया जाता है कि 40 लाख रुपए तेरहवीं वित की राशि पडे़ हुए हैं। लेकिन प्रशासनिक स्वीकृति अधर में लटक जाने के कारण राशि प्रखंड में धूल फांक रहा है। एक तरफ सरकार पंचायतों में विकास की गति तेज करने की बात कर रही है। दूसरी ओर पदाधिकारियों की मनमानी चरम पर है। इससे विकास की गाड़ी चलने के बजाय जाम हो गई है। इस मनमानी में कौन शामिल है उसे चिन्हित कर प्रशासन सरकार अविलंब कार्रवाई करते अन्यथा पंसस सदस्य इस मामले को लेकर जिला से राज्य तक उठाएगा। वही बेंगाबाद बीडीओ मो0 अनिश ने कहा है कि राशि खर्च करने के लिए उपविकाश आयुक्त से मार्गदर्शन मांगा गया है। आदेश मिलते ही राशि उचित विकास के लिए खर्च किए जाएंगे।