टेट पास शिक्षकों की सीधी बहाली हो : संघ
बेंगाबादप्रखण्ड मुख्यालय में रविवार को पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा की बेंगाबाद के सभी पारा शिक्षक राज्य शिक्षा परियोजना कार्यालय रांची में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रखण्ड के सभी पारा शिक्षकों को 14 फरवरी को रांची जाना है।
संघ को धारदार बनाना अब आवश्यक हो गया है
कहाकि इसके लिए संघ को धारदार बनाना होगा और वर्तमान सरकार को पारा शिक्षकों की स्थिति से अवगत कराना होगा। मौके पर सुनील सिंह, रविरंजन रजक, मुनेन्द्र राम, टेको रवानी, लिलो रविदास, भुनेश्वर साहु, खगेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, रंजु वर्णवाल, शमसुदीन अंसारी आदि मौजूद थे।