- Hindi News
- बेंगाबाद में आदिवासी समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन
बेंगाबाद में आदिवासी समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन
{ मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता रंजीत मरांडी और रविलाल हांसदा मौजूद थे
{ महापंचायत में फिर से दिखी आदिवासी गोलबंदी
भास्करन्यूज|बेंगाबाद
गाजोटुडु हत्या की मामला दिनों दिन गहराता जा रहा है। असली हत्यारे को पकड़ने को लेकर आदिवासियों की महापंचायत रविवार को शामुडीह गांव के मैदान में हुई। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान शिकार टुडू ने किया। जबकि मौके पर मुख्य अतिथि सह भाजपा नेता रंजीत मरांडी और रविलाल हांसदा मौजूद थे। महापंचायत को संबोधित करते हुए रंजीत मरांडी ने कहा कि गाजो टुडू की हत्या एक साजिश की तहत की गई है। असली हत्यारा का नाम उनकी प|ी ने थाना में लिखित आवेदन दी है बावजूद पुलिस नाकामयाब हो रही है। कहा कि इस कांड के उद्भेदन नहीं होने से आदिवासियों में आक्रोश पनप रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी की मामले की सीआईडी जांच हो। इसके लिए मुख्मंत्री को पत्र भेजी जायेगी। कहा कि आश्वासन पर आदिवासी समाज चुप है। एसपी की ओर से कहा गया था कि पुलिस जल्द से जल्द अभियुक्तों को अपनी गिरफ्त लेगा। लेकिन अब तक बेंगाबाद पुलिस सही हत्यारे को गिरफ्तार करने में नाकाम रही। जबकि खानापूरी के लिए सिर्फ मोतीलाल टुडू को गिरफ्तार किया गया है। जबकि असली हत्यारा सरेआम घूम रहा है।
पीड़िता को आर्थिक सहायता की मांग
रविलालहांसदा ने कहा कि पंचायत समिति की बैठक में इस मामले को रखा जाएगा। लोगों ने मांग की है कि पीड़िता को तत्काल आर्थिक सहायता के लिए आदिवासी समाज मदद करेगी। श्राद्ध के लिए समाज के लोगों से आर्थिक मदद लिया जाएगा। मौके पर ग्राम प्रधान शिकार टुडू ने कहा कि जिस नेता को भगवान का रुप मानते थे आज वह नेता इतनी बड़ घटना होने के बावजूद भी आंसू पोंछने तक का नाम नहीं लिया। आदिवासी ऐसे नेता को जोहार कहकर अपनी अलग रास्ता चुन रहा है। मौके पर बबलु टुडु, शिबू मुर्मू, रसिका मुर्मू, सुशीला मुर्मू, छोटेलाल मुर्मू, चदंलाल टुडु, मंगल टुडू, टेका टुडू, मिरुलाल टुडू सहित कई लोग थे।
महापंचायत में शामिल आदिवासी समाज के लोग।