पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहिया करेंगी कुष्ठ रोगियों की पहचान

सहिया करेंगी कुष्ठ रोगियों की पहचान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंगाबादपीएचसी केन्द्र में सहियाओं को कुष्ठ रोगियों की पहचान करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर आयोजिित प्रशिक्षण समारोह की अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डा बीबी सिंह ने किया। मौके पर जिला कुष्ठ निवारण पदािधकारी डा कामलेश्वर प्रसाद ने कहा कि सभी सहिया प्रत्येक गाॅव में घर-घर सर्वे करें और कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उसे अस्पताल तक लाएं। सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सभी की सहभागिता जरूरी है। इस अभियान को लेकर बेंगाबाद को दो जोनल में बांटा गया है। जिसमें पहला अभियान 10 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगा। जबकि दूसरा अभियान 27 फरवरी से 10 मार्च तक चलाया जाएगा। पहले अभियान में उप स्वास्थ्य केन्द्र ओझाडीह, ताराटांड, कर्णपुरा, बेंगाबाद, नगरी, झलकडीहा और रघेडीह है। वहीं दूसरे अभियान में साठीबाद, लुप्पी, भंवरडीह, मुरगुम्मी, नावाहार और छोटकी खरगडीहा में चलाई जाएगी। कहा कि एक भी घर छूटे नही और इसके क्रम टूटे नहीं, इस आधार पर काम किया जाना है। कुष्ट की भनक मिलते ही पीएचसी बेंगाबाद को तुरंत सूचित करें और उन परिवारों की स्क्रीन सेंटर पीएचसी बंेगाबाद, उप स्वास्थ्य केन्द्र झलकडीहा, साठीबाद और छोटकी खरगडीहा में सेंटर बनाए गए है। डा0 बीबी सिंह ने कहा कि कुष्ठ रोग की निजात के लिए अभियान चलाई जा रही है। मौके पर विभाग के उमेश प्रसाद सिंह, अरविन्द सिंह, सहदेव महतो, कल्पना कुमारी, सांतिना मुर्मू, अनिमा देवी, किरण देवी, सुनीता शर्मा, बेबी देवी, सुमित्रा मंडल सहित सैकडों सहिया एएनएम मौजूद थी।

दो चरण में 21 दिनों तक चलेगा अभियान