- Hindi News
- मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्रों को दी गई विदाई
मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्रों को दी गई विदाई
शहरसे ग्रामीणों इलाकों में मैट्रिक परीक्षा 2015 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन की ओर से विदाई दी जा रही है। इस मौके पर हर स्कूलों में विदाई समाराेह आयोजित करने का दौर चल रहा है। सोमवार को शहर के कई विद्यालयों में दसवीं के छात्र-छात्राओं को समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही छात्रों के भविष्य की मंगल कामना की गई। विदाई समारोह के दौरान कई स्थानों पर भावुक क्षण भी आए। सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित समारोह में डीईओ निर्मला कुमारी बरेलिया के संबोधन के दौरान उनके आंखों से आंसू छलक आए। डीईओ ने छात्राओं के साथ अपने जीवन के अनुभवों को साझाा किया। जीवन की कठिनाइयों को साझा करते हुए श्रीमती बरेलिया भावुक हाे गई। उन्होंने कहा कि कठिनाइयों के बावजूद जीवन में सफलता हासिल कर परिवार विद्यालय का नाम रोशन करने की छात्राओं पर बड़ी जिम्मेवारी है। मौके पर छात्राओं ने सर्वशिक्षा पर मनमोहक नाटक की प्रस्तुति कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। नवम क्लास की छात्राओं ने विदाई गीत गाकर दशम की छात्राओं को विदाई दी।
इस मौके पर स्थानीय विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि छात्राएं कड़ी मेहनत कर सफलता की सिढियां चढ़े। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षित होगी तो समाज शिक्षित होगा। लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नही है, इस बात को जेहन में उतार लें। यह तभी संभव है जब लड़कियां शिक्षित होगी। विधायक श्री शाहाबादी ने छात्राओं को जीवन में सफल होने की शुभकामनाएं दी। जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय के अलावा शहर के हनी होली ट्रिनीटी स्कूल, राजकीयकृत उच्च विद्यालय डोरंडा, पंचबा बालिका उच्च विद्यालय सहित कई विद्यालयों में दशवीं के दात्र-छात्राओं को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। हनी होली में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक मुमताज अली सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
विदाई समारोह में ये लोग थे मौजूद
विदाईसमारोह में शिक्षक महेन्द्र कुमार, विभूतिभूषण, दिनेश रजक, सुद्धांसू शरण आदि ने बच्चों को विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विदाई के दौरान छात्रों को संबोधित करते अतिथि।
द्वारपहरी : जमुआ अंचल क्षेत्र के पल्स टू उच्च विद्यालय चरघरा में 2014 में दशम वर्ग में अध्यनरत छात्र छात्राओं के विदाई के लिए विद्यालय के प्रार्चाय रामेश्वर मंडल की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधन एंव विकास समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा समेत सैकडों की संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। मौके पर प्राचार्य श्री मंडल ने कहा कि मेरे लिए यह सुखद क्षण है। विद्यालय में शिक्षक की कमी के बाद भी हमारा प्रयास रहा कि विद्यालय के हर छात्र छात्राओं को बेहतर एंव गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले और जिले में इस विद्यालय का नाम रोशन करें। मुझे उम्मीद हीं नहीं बल्की पूर्ण भरोसा है कि अगामी 18 फरवरी को इस विद्यालय के छात्र छात्राएं पूरी दृढ़ता के साथ परीक्षा देकर विद्यालय के साथ इस क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। वहीं समिति के अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि विद्यालय के सफल संचालन में यहां के शिक्षक के साथ इन बच्चों ने काफी सहयोग किया। विदाई का क्षण दुखदायी होता है।
गुरु के बिना ज्ञान की कल्पना बेमानी : सिंह
बिरनी: बिरनी प्रखण्ड के भरकटटा उच्च विद्यालय में प्रध्यानाध्यापक राजनाथ जी की अध्यक्षता में मैट्रिक परीक्षा देने वाले सभी छात्र छात्राओं को काॅपी कलम देकर विदाई दी गई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक झरी सिंह, शिक्षक मो0 अब्बास, विजय कुमार सिंह, मनोज कुमार बर्मा, निर्मल महतो, नारायण साव मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं विद्यालय में पठन पाठन कर रहे पूनम कुमारी, रिंकी कुमारी, पूजा कुमारी,खुशबू कुमारी, अफरीति, शमा प्रविण, नसरीन, सीमा कुमारी, आतिया, फरीदी प्रविण, अजय कुमार बर्मा, कयामदिन अंसारी, मुकेश कुमार बर्मा, साहिल प्रिंस, अजय मंडल के अलावा सैकडों छात्र छात्राएं उपस्थित थे। मौके पर झरी सिंह ने कहा कि गुरू की महिमा अपरंम्पार है। गुरू के बिना किसी को आज तक ज्ञान नही हुआ है भगवान को भी गुरू की आवश्यकता पड़ी थी।
अव्वलप्रदर्शन करें छात्र : सीताराम
बेंगाबाद: राज्य संपेाशित उच्च विद्यालय बेंगाबाद में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्री बोर्ड के छात्रों को विदाई दी गयी। अध्यक्षता शिक्षक सीताराम साहु ने की। कहा कि परीक्षा में अव्वल प्रदर्शन करने के लिए छात्रों को अनुशासन में रहना होगा। तभी वे तरक्की कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर शिक्षक अजय कुमार महतो, आसमां महल, दिग्विजय कृष्ण, हसन अख्तर के अलावा छात्र बासदेव शर्मा, चुरामन राणा, गुडू शर्मा, बीरु ठाकु, नमीत शर्मा, सोनू कुमार, रितिक कुमार, शंभू कुमार, अभिषेक सिंह, राजेन्द राणा, विकास राणा, नमीत कुमार आदि को विदाई दी गई।
कड़ी मेहनत कर चढ़ें सफलता की सिढ़ियां : विधायक