दो करोड़ की योजनाएं पारित की गईं: प्रमुख
पंचायतसमिति की बैठक मंगलवार को किसान सभागार में हुई। जिसकी अध्यक्षता बेंगाबाद प्रमुख मीना देवी ने की। बैठक में सोनबाद पंसस दीवाकर सोनार ने कहा कि बेंगाबाद में छात्र छात्राओं की छात्रवृति कितनी और कौन कौन विद्यालय में वितरण हो रही है सूची उपलब्ध कराएं। कहा कि पारा शिक्षकों का मानदेय, इंिदरा आवास की ग्राम सभा, साड़ी धोती वितरण की तारीख तेरहवीं वित की राशि खर्च करने की सहमति दी। मानजोरी पंसस रुकमनी देवी ने कहा कि पेंशन को लेकर आये दिन पंचायतों में टोटा लगा हुआ है। घोषणा के बाद भी पेंशनधारियों को पेंशन से वंचित रखा जा रहा है। मधवाडीह पंसस तरन्नुम प्रवीन ने कहा कि विकास कार्य धरातल पर नहीं उतर पा रहा है। पेयजल के लिए संबधित पदाधिकारी ध्यान दें। सदन की सभी बातें सुनते हुए बेंगाबाद प्रमुख मीना देवी ने कहा कि दो करोड़ की योजनाओं स्वीकृति दी गई है। इसे जल्द से जल्द पदाधिकारी अपनी दायित्व का निर्वहन कर आगे बढ़ाएं। वहीं उप प्रमुख नीलम देवी ने कहा कि पंचायत समिति में लिए गए निर्णय पर सबंधित पदाधिकारी खरा उतरे इधर बेंगाबाद बीडीओ मो अनिष ने कहा कि पंचायत समिति में ली गई योजनाओं को संबधित पदाधिकारी को आदेश दे दी गई है और इसका प्राक्कलन तैयार कर अग्रसारित शीघ्र की जायेगी। वहीं इस बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विभाग स्वास्थ्य, कल्याण, बाल विकास, वन प्रक्षे़त्र, जीपीएस, अग्रपरियोजना, भूसंरक्षण, सहायक अभियंता, आरइओ को कारण पृच्छा कर नोटिस भेजी गई है। मौके पर सहायक अभियंता अशोक सिंह, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा़ं जयंत सिंह, बीईईओ मो. इशाक अंसारी, एमओ अभय प्रसाद, बसंती देवी, सुमित्रा देवी, रामप्रसाद महतो, बहामुन्नी हेम्ब्रम, सुरेन्द्र कुमार, नुनुलाल मुर्मू, नरसिंहनारायण देव आिद मौजूद थे।