पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीपीएल में शामिल हो गरीबों का नाम

बीपीएल में शामिल हो गरीबों का नाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीहस्थित जीडी जालान धर्मशाला में भाकपा माले की एक बैठक हुई। जिसमें गाण्डेय विस क्षेत्र में झारखण्ड ग्रामीण मजदूर सभा झामस की सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता महताब अली मिर्जा और संचालन राजेंद्र मंडल ने किया। मुख्य अतिथि पार्टी के राज्य कमिटी सह जिप सदस्य राजेश यादव मौजूद थे। उन्होंने हुए कहा कि केंद्र तथा राज्य की सरकारें गरीबों का भला नहीं कर सकती। उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। झामस के बैनर तले गरीबों को गोलबंद कर उनके सवालों पर संघर्ष तेज करना होगा। कहा कि जमीन छीनने के लिए अध्यादेश लाने वाली भाजपा सरकार गरीबों का नाम बीपीएल में शामिल करने का अध्यादेश क्यों नहीं लाती? उन्होंने कहा कि भाजपा का गरीब-विरोधी, जन-विरोधी चेहरा लोगों के सामने आना शुरू हो चुका है। बैठक में यह तय किया गया कि गिरिडीह प्रखण्ड में 4000, गाण्डेय में 5000 तथा बेंगाबाद प्रखण्ड में 6000 झामस के पारिवारिक सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए गिरिडीह में शाहनवाज खान, बेंगाबाद में रामलाल मंडल तथा गाण्डेय प्रखण्ड में महताब अली मिर्जा को सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया। वहीं पंचायतों के लिए ठाकुर मंडल, संजय यादव, जाॅन टुडू, सदानंद स्वर्णकार, समशुल होदा, जीतन ठाकुर, राजेंद्र मंडल, अजय कु. दास, अर्जुन यादव, गर्णश मुर्मू, संजय वर्मा, राजू को प्रभारी बनाया।

झामस की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित