पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने चलाया सफाई अभियान

छात्रों ने चलाया सफाई अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंगाबाद . स्वच्छभारत स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत शनिवार को उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय चकदाहा में प्रधानाध्यापक मनोज राम शिक्षक सुनील सिंह, रवि रंजन रजक के निर्देशन में छात्रों ने सफाई अभियान चलाया परिसर में उगी झाड़ियों को काटा गया वहीं कूड़े कचरे की सफाई कर गड्ढे में डाल दिया गया। साथ ही प्रधानाध्यापक मनोज राम शिक्षक रवि रंजन रजक ने छात्राओं को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। इसके पूर्व गांव में एक प्रभात फेरी निकाली गई जहां छात्राओं ने नारे के साथ स्वच्छता ही जीवन है का नारा लगाया। इस दौरान विद्यालय कार्यशाला का भी आयोजन किया गया कार्यशाला में आंख . नाक कान की सफाई के साथ साथ उंगली की नाखून की सफाई की बारे में जानकारी दी गई इसके बाद पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।