पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण में अनियमितता पर बैठक

सड़क निर्माण में अनियमितता पर बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानो | प्रखंडके बोरोसेता में शुक्रवार को ग्रामसभा की बैठक हुई। अध्यक्षता ग्रामसभा अध्यक्ष सुरन मुंडा ने की। बैठक में कोनसोदे मोड़ से चंदनटोली तक 10 किमी सड़क की कालीकरण पर विचार-विमर्श किया गया। लोगों ने कहा कि सड़क के कालीकरण का काम सही तरीके से नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने संवेदक पर घटिया तरीके से काम कराने का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि सड़क के चिप्स अभी से ही उखड़ने लगे हैं। फिलहाल सड़क को अधूरा छोड़कर संवेदक ने काम बंद कर दिया है। मुखिया अजीत कुंडू ने कहा कि विकास कार्य जनता के पैसे से होते हैं और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।