पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने छह घंटा रोका रेल का परिचालन

ग्रामीणों ने छह घंटा रोका रेल का परिचालन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटिया-राउरकेलारेलखंड पर ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर करीब छह घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप कर दिया। ग्रामीण पूर्व में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो जाने को लेकर गुस्से में थे। लोधमा-वालसिरिंग स्टेशन के बीच मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर उक्त घटना हुई थी। घटना को लेकर ग्रामीणों ने लोधमा स्टेशन पर राउरकेला-हटिया पैसेंजर तथा झारसुगड़ा-हटिया पैसेंजर को छह घंटे रोक दिया। ग्रामीण मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर गेट लगाने की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने इन्हें समझा बुझाकर रेलों का परिचालन

शुरू कराया।