पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेट फुटबॉल की नेशनल टीम में सिमडेगा का बिरसू शामिल

नेट फुटबॉल की नेशनल टीम में सिमडेगा का बिरसू शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमडेगा | हॉकीकी नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध सिमडेगा जिले के खिलाड़ी अब नेट फुटबॉल के खेल में भी अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। जिले के बानो प्रखंड की बेड़ाइरगी पंचायत के डालिया मरचा गांव निवासी बिरसू टोपनो का चयन साउथ एशियन नेट फुटबॉल महासंघ और भूटान नेट फुटबॉल महासंघ के तत्वावधान में भोपाल में होने वाली प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में किया गया है। भारतीय टीम में शामिल किए जाने पर कई लोगों ने बिरसू को बधाई दी है। बधाई देने वालों में मनोज कोनबेगी, दीपक ठाकुर, निशांत कुमार, विपुल कुमार, अजरस लकड़ा आदि शामिल हैं।