सोय पुल की हुई मरम्मत, आवागमन शुरू
सोय नाला पुल पर शुरू हुआ आवागमन।
बानो | भारीबारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए सोय नाला पुल की गुरुवार को मरम्मत पूरी हो गई। मरम्मत के बाद पुल से आवागमन शुरू हो गया। लंबी दूरी से आकर फंसे हुए मालवाहक ट्रक भी पुल पार कर गए। आवागमन शुरू होने से बानो वासियों ने हर्ष जताया है। गौरतलब है कि मंगलवार को डीसी राजीव रंजन यहां आए थे और संवेदक पप्पू होता को 24 घंटे के अंदर पुल की मरम्मत करने का आदेश दिया था। गुरुवार की दोपहर 12 बजे पुल से आवागमन शुरू हुआ। बीडीओ सुलेमान मुंडा, थाना प्रभारी सुबोध लकड़ा अन्य अधिकारी निर्मित पुल को देखने पहुंचे थे। बीडीओ ने अपनी जीप पुल पर से पार कराई। इस दौरान वहां विजय उपाध्याय, विष्णु महतो, नीरज साहू, बिन्देश्वरी साहू, तरुण राय आदि उपस्थित थे।