पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बानो : कुएं से युवती का शव बरामद

बानो : कुएं से युवती का शव बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानो | बानोप्रखंड मुख्यालय स्थित चर्च रोड के निकट महेश नायक के कुएं से एक युवती का शव बरामद किया गया है। बानो निवासी 18 वर्षीया खिलौना कुमारी आठ दिसंबर से लापता थी। इस संदर्भ में बानो थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। वह बानो स्थित बाल विकास विद्यालय में शिक्षिका थी। इधर गुरुवार की सुबह लोगों ने एक युवती का शव कुएं में तिरता हुआ देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद बानो पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संदर्भ में पुलिस मामला दर्ज कर मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।