बैठक में कई बिन्दुओं पर चर्चा
बानो |मुखिया संघकी बैठक गुरुवार को पंचायत भवन में हुई। विश्वनाथ बड़ाईक की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में इंदिरा आवास योजना पर चर्चा करते हुए कहा गया कि अब योजनाओं का चयन जिला स्तर पर किए जाने की बात कही जा रही है, जो गलत है। गांव की योजनाओं का चयन गांव स्तर पर होना चाहिए। पेंशन के लिए आवेदन जमा करने के बाद भी योजना का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है। मनरेगा के तहत प्रखंड के कई इलाकों में कराए गए सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत मुखियाओं ने की। अब तक ग्रामीणों को राशन कार्ड नहीं मिलने पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सुमारी कैथवार, सिलास टेटे, अजीत कंडुलना, धर्मदास टोपनो अनिल लुगून समेत अन्य लोग मौजूद थे।