पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुदर्शन के सपनों को पूरा करेगी आजसू : कमल

सुदर्शन के सपनों को पूरा करेगी आजसू : कमल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहरदगा | शहरके कचहरी मोड़ स्थित आजसू पार्टी के शहीद नेता सुदर्शन भगत को उनके शहादत दिवस के मौके पर रविवार को पार्टी से स्थानीय विधायक कमल किशोर भगत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। विधायक ने शहीद नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरुआत की। इसके बाद पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बारी बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसमें पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल, ओम भारती, शाहिद अंसारी, विश्वनाथ उरांव, अनीता साहू, कलीम खान, जहांआरा बेगम, नरेंद्र दसौंधी, विलियम कुजूर, सायरा बानो, ललिता साहू, सुनीता देवी, मालती टोप्पो, मैना देवी, रमेश बैठा आदि शामिल थे। मौके पर विधायक केके भगत ने कहा कि शहीद नेता के सपने को पूरा करने की दिशा में लगातार प्रयास जारी रखी है। विधायक ने शहीद सुदर्शन भगत के पैतृक गांव पाली जाकर भी उनके समाधि स्थल पर माला चढ़ाकर उनकी आत्मा को शांति की कामना की और और उनके परिवार वालों का हाल जाना। सुदर्शन के परिजनों को सम्मानित भी किया।