बैंक से कर्मी गायब, लोग रहे परेशान
प्रखंडमुख्यालय स्थित सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक की बानो शाखा में अधिकारियों कर्मचारियों के नहीं रहने के कारण ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को ग्राहक लेनदेन के लिए बैंक पहुंचे, लेकिन बैंक के अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं थे। सुबह दस बजे बैंक पहुंचे ग्राहक अधिकारियों कर्मचारियों के इंतजार में दो बजे तक बैठे रहे। परंतु ही बैंक के प्रबंधक पहुंचे और ही कोई कर्मचारी। जानकारी लेने पर चतुर्थवर्गीय कर्मचारी कुबिल उरांव ने बताया कि मैनेजर और कैशियर साहब बैंक नहीं आए हैं। वे मैनेजर के इंतजार में शाखा खोले हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रबंधक कोलेबिरा और कैशियर सिमडेगा गए हैं। इधर ग्राहकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शाखा प्रबंधक हमेशा शाखा से गायब रहते हैं। इधर चुनावी ड्यूटी के कारण पिछले कई दिनों तक शाखा में ताला लटका हुआ था वहीं शनिवार को आधा बेला रहने के कारण ग्राहकों का काम नहीं हो पाया था। हाटिंगहोड़े के लैम्पस सचिव शिवनारायण सिंह भी शाखा पहुंचे थे लेकिन अधिकारी कर्मचारी के नहीं रहने के कारण वे भी वापस लौट गए। इस संबंध में शाखा प्रबंधक से बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
को-ऑपरेटिव बैंक की बानो शाखा में पसरा सन्नाटा।