पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बानो में स्वच्छता अभियान बेअसर

बानो में स्वच्छता अभियान बेअसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानो में पसरा गंदगी का अंबार।

> बीमारियों काे आमंत्रित कर रहा कूड़े कचरे का ढेर

भास्करन्यूज | बानो

बानोमें स्वच्छता अभियान का असर नहीं दिख रहा है। यहां जहां-तहां गंदगी का अंबार लगा है। स्कूली छात्र-छात्राओं से जागरूकता रैली निकलवाकर प्रशासन ने खानापूर्ति तो कर लिया लेकिन प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न जगहों में पड़े कचरों का अंबार इस अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। बानो लैम्पस परिसर, बाजारटांड, धर्मशाला, मैदान आदि जगहों में फैला कूड़ा कचरा बीमारी को भी आमंत्रण दे रहा है। गत दिनों बाल विकास विद्यालय के बच्चों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर कूड़ादान लगाने का आग्रह किया था लेकिन इन नौनिहालों के आग्रह का प्रखंड प्रशासन पर काेई असर नहीं हुआ। इधर क्षेत्र के लोगों का भी स्वच्छता के प्रति उदासीन रवैया भी बरकरार है।