- Hindi News
- धूमधाम से मना बाल योगेश्वर जी का जन्मदिन
धूमधाम से मना बाल योगेश्वर जी का जन्मदिन
प्रखंडके राज विद्या केंद्र में बुधवार को बाल योगेश्वर जी महाराज का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
भजनों की धुन से वातावरण गुंजायमान रहा। इस अवसर पर सेटेलाइट प्रोग्राम के माध्यम से गुरुदेव बाल योगेश्वर जी ने भक्तों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य में असीम शक्ति है पर उसके पास समय नहीं है। मनुष्य को शक्तिशाली बनाने के लिए शांति की जरूरत है। शांति होने पर ही आत्मा की शक्ति जागृत होती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य ने वैज्ञानिक उन्नति कर ली है। लेकिन धरती पर मानवता भी बनी रहे, इस पर ध्यान देना जरूरी है। कार्यक्रम में जगनारायण सिंह, नकुल साहू, बाल भगत बड़ाईक, विमल सोनी समेत काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।
गुरु महाराज की तस्वीर।