पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साहुबेड़ा में आनंदपुर पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार

साहुबेड़ा में आनंदपुर पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानोथाना क्षेत्र के साहुबेड़ा में रविवार को सिंहभूम जिले के आंनदपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर मुखिया नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आनंदपुर से आई पुलिस के साथ लोकल पुलिस नहीं थी तथा वहां की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के क्रम में की गई फायरिंग में मुखिया का छोटा भाई घायल हुआ है। उसके हाथ में गोली लगी है। उसे आनंदपुर के अस्पताल ले जाए जाने की सूचना है।

सिमडेगा पुलिस को भी इस बात की सूचना है कि आनंदपुर पुलिस ने साहुबेड़ा में आकर कार्रवाई की है। इधर पीएलएफआई के सिमडेगा जिला जोनल कमांडर समीर ने बताया कि आनंदपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया मुखिया करीब छह माह पहले तक पीएलएफआई में था। वह अपने घर में रहकर खेतीबारी कर रहा था। उसके छोटे भाई के निर्दोष होने तथा पुलिस द्वारा निहत्थे पर गोली चलाकर घायल कर देने का आरोप भी नक्सली कमांडर ने लगाया।

खबरें और भी हैं...