दुष्कर्म की कोशिश के दो आरोपी जेल गए
बानो | बानोथाना क्षेत्र के बुरूहेंजेंर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी उकौली निवासी दिलवर कंडुलना और सिरिल गुड़िया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर जंगल की ओर ले गए थे। वहां किसी के पहुंच जाने से वे वहां से भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।