नवजात की सेवा में जुटा है बादल दंपती
अस्पताल में बच्ची के साथ शांति देवी परिजन।
भास्कर न्यूज | सिमडेगा
दुनियाइतनी भी बुरी नहीं है। सदर प्रखंड के तामड़ा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई तो पूरा गांव एकजुट होकर इसका सकारात्मक जवाब देने के लिए तैयार हाे गया। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व पालामाड़ा नदी के तट पर झाड़ियों में एक नवजात बच्ची को बिलखते हुए देखा गया था। साइकिल मिस्त्री बादल लोहरा के परिवार ने इस नन्हीं परी को छत्रछाया प्रदान करने का फैसला लिया था। झाड़ियों में पड़ी बच्ची पर चिटियों ने हमला बोल दिया था। इस कारण बच्ची की तबियत खराब हो गई थी। बादल ने बच्ची को गोद लेने के साथ ही इसकी सेवा सुश्रूषा शुरू कर दी थी। इधर प्रशासन को इसकी खबर मिलने पर शाम को बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कर दिया गया। ममता की डोर से बंधा बादल का परिवार भी सदर अस्पताल पहुंच गया है। बच्ची को अस्पताल में अकेले रहने देना उन्हें गवारा ना था। बादल और उसके परिवार की तीन महिलाएं पिछले चार दिनों से अस्पताल में हैं। समय-समय पर बच्ची को दूध पिलाने, उसके कपड़े बदलने का काम वे लोग पूरी तन्मयता से कर रहे हैं। अस्पताल में मौजूद महिलाओं ने बादल की बहन शांति देवी, ज्योति देवी देवंती देवी आदि शामिल हैं।
मेरेघर आई है लक्ष्मी-बादल
मेरेघर लक्ष्मी आई है। यह कहना है साइकिल मिस्त्री बादल का। एक बेटी और एक बेटे के पिता बादल कहते हैं कि यही बच्ची उसकी तीसरी संतान है। इधर पंचायत समिति सदस्य अंजु देवी ने कहा कि जिला प्रशासन ने तामड़ा गांव को गोद लिया है और इसके बाद यह लक्ष्मी आई है। यह शुभ संयोग है। पूरे गांव के लोग मिलजुल कर बच्ची की छठी मनाएंगे।
महापंचायतकी बैठक स्थगित
बानो |आदिवासी अधिकारसुरक्षा महापंचायत की 15 फरवरी को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में महापंचायत के अध्यक्ष सलन टोपनो ने कहा कि नक्सली बंद के कारण बैठक स्थगित की गई है।