पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिमडेगा में धूमधाम से हुई मां शारदे की पूजा

सिमडेगा में धूमधाम से हुई मां शारदे की पूजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वसंतपंचमी के अवसर पर जिले भर में धूमधाम से मां सरस्वती की आराधना की गई। शैक्षणिक संस्थानों में मां शारदे की प्रतिमाएं स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। वहीं शहर के गली मोहल्लों में भी सरस्वती पूजा की धूम रही। पूजा पंडालों में दिन भर श्रद्धालु पहुंचते रहे और उन्होंने माता के दर्शन नमन कर विद्या तथा सुख-शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सिमडेगाकॉलेज की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र

सिमडेगाकॉलेज में माता की भव्य प्रतिमा आर्कषण की केंद्र रही। वहीं ठाकुरटोली स्थित विद्यालय और दुर्गा पूजा पंडाल में भी काफी संख्य में श्रद्धालु पहुंचे। शहर के गांधी मैदान, कुंज नगर, सोनारटोली, श्रीरामजानकी मंदिर रोड, सलडेगा और अन्य इलाकों में भी नन्हें-मुन्ने बच्चों ने माता की प्रतिमा स्थापित कर तथा पूजा आरती कर माता को प्रसन्न करने का प्रयास किया। ब्रिलिएन्टस हाई स्कूल में पंडित श्याम सुंदर मिश्रा ने पूजा अर्चना कराई। जबकि पूजा समिति में कामेश्वर महतो, अमोन एक्का आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। एसएस प्लस टू स्कूल, महिला महाविद्यालय, एसएस ग्लर्स हाई स्कूल, सेंट्रल अकादमी, चिल्ड्रेन्स पाराडाइज, जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल, में मां शारदे की आराधना की गई।

बोलबा,बानो कोलेबिरा में भी हुई मां की पूजा

बानोप्रखंड में भी पूजा की धूम रही। एलिस शिक्षण संस्थान तथा प्रोजेक्ट बालिका हाई स्कूल में पूजा अर्चना की गई। बोलबा में नवयुवक संघ के पूजा पंडाल में काफी संख्या में भक्त पहुंचे। कोलेबिरा में बुनियादी विद्यालय, कन्या मवि, एसएस हाई स्कूल, एबी स्कूल, बाल भारती स्कूल धर्मशाला में मां शारदे की पूजा अर्चना की। एसके बागे कॉलेज में धूमधाम से पूजा अर्चना की गई।

खबरें और भी हैं...