पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लचरागढ़ में मैट्रिक परीक्षार्थियों को दी विदाई

लचरागढ़ में मैट्रिक परीक्षार्थियों को दी विदाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लचरागढ़स्थित संत जेवियर कोचिंग सेंटर सह हाई स्कूल में समारोह आयोजित कर मैट्रिक के परीक्षार्थियों को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि मुखिया जेराल्ड एक्का ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। परीक्षार्थियों के माथे पर तिलक लगाकर और गुलदस्ता देकर विदाई दी गई। इससे पहले नौवीं कक्षा के छात्राें ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। प्रशांत, विमल, सलोनी, दीप, रोहित, निशां, यामिनी, वासुदेव, राज लक्ष्मी, पुष्पा, करिश्मा, सूरज, उर्मिला, रेनी, प्रदीप अंकित ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

प्राचार्या कल्याणी बारला ने कहा कि कम संसाधन के बावजूद मैट्रिक की परीक्षा में विद्यालय का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस सिलसिले को जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।





इस मौके पर मनोहर प्रसाद, सूर्य भूषण स्वर्णकार, एडमिन होरो, जेम्स सिंदुरिया, सूरज प्रसाद, मनेन्द्र सिंह, अशोक पंडा, रश्मि मंजू, कुलेश सिंह, प्रदीप साहू, विनय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...