पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैट्रिक के परीक्षार्थियों को दी गई विदाई

मैट्रिक के परीक्षार्थियों को दी गई विदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसप्लस टू विद्यालय में सोमवार को विदाई समारोह आयोजित कर मैट्रिक के परीक्षार्थियों को विदाई दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक क्लेमेंट टोप्पो और विशिष्ट अतिथि के रूप में बीओआई के लेवनार्ड टोप्पो मौजूद थे। अतिथियों ने कहा कि जीवन एक परीक्षा है और इससे नहीं घबराना चाहिए। परिश्रम कर मंजिल प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस मौके पर चूड़ामणी यादव, सफी अहमद, प्रेमचंद टोपनो, संजय टोपनो आदि मौजूद थे। इधर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वार्डन सरिता साहू द्वारा छात्र-छात्राओं को उपहार देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर स्मिथ सोनी, नवीन कुमार, आनंदी डांग मौजूद थे।

विदाई समारोह में मंच पर अतिथि।