पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कायाकल्प योजना कार्यक्रम में छह स्कूल के बच्चों ने लिया भाग

कायाकल्प योजना कार्यक्रम में छह स्कूल के बच्चों ने लिया भाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना | सीसीएलकाया कल्प योजना के तहत केंद्रीय कर्मशाला, बरकाकाना परिवार की ओर से नयानगर राजकीय मध्य विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय मध्य विद्यालय हेहल, राजकीय मध्य विद्यालय नयानगर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय घुटूवा, राजकीय मध्य विद्यालय चैनगढ़ा, सीसीएल हाई स्कूल घुटूवा, एसएन हाई स्कूल बरकाकाना के वर्ग पांच से आठ तक बच्चों ने भाग लिया। जिसका चयन बतौर निरीक्षक जेबीआर कुजूर, श्वेता सिंह, संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें मध्य विद्यालय के प्रत्येक वर्ग से तीन तीन बच्चे हाई स्कूल से छह छह बच्चों का चयन किया गया। जिसमें टीवी के लाभ हानि, देश के उर्जा में कोयले की भागीदारी, कम्प्यूटर के लाभ एवं हानि, पर्यावरण में बढ़ता प्रदूषण महंगाई एक समस्या विषय पर प्रतियोगिता कराई गई। संबंध में जेबीआर कुजूर ने बताया कि 19 सितंबर को कर्मशाला कैंटीन परिसर में पेंटिंग वाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। जिसके बाद सभी सफल बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर विजय शर्मा, विभूति महतो, सरोजनी हांसदा, चंद्र मोहन महतो सहित कई शिक्षक मौजूद थे।