पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक के नीचे बनी सुरंगें होंगी ध्वस्त

ट्रैक के नीचे बनी सुरंगें होंगी ध्वस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़. समाहरणालयके कांफ्रेंस हॉल में शनिवार को डीसी ने पुलिस पदाधिकारियों और रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान हजारीबाग बरकाकाना रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य की समीक्षा की गईं। वही रैयतों के लंबित मुआवजा पर निर्देश दिया गया।

इस दौरान कुजू के पास नवनिर्मित रेलवे ट्रैक के नीचे कोयले के अवैध उत्खनन के कारण बनी सुरंगे को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि इन सुरंगों के कारण रेलवे ट्रैक पर रिस्क बढ़ गया है। रेल परिचालन में काफी खतरा होने के कारण सुरंगों का कैसे समाधान निकाला जाए इस पर काफी विचार विमर्श किया गया।

इस समस्या के समाधान को लेकर डीसी ने स्थल का निरीक्षण करने और कारगर सुझाव रेलवे के अधिकारियों से मांगा। ताकि आगे की कार्रवाई के लिए समय पर पुलिस और मजिस्ट्रेट उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में एसपी रंजीत कुमार प्रसाद, पुलिस पदाधिकारी, जीआरपीएफ, आरपीएफ, खनन विभाग, रेलवे के अभियंता और सीसीएल के पदाधिकारी मौजूद थे। इधर, बैठक के बाद अधिकारियों ने अवैध खनन स्थल और रेलवे ट्रैक के नीचे बनी सुरंगों का निरीक्षण किया।

अवैध खनन स्थल सुरंग का निरीक्षण करते अधिकारी।