हिंदी सप्ताह के विकास पर चर्चा
बरकाकाना. डीएवीबरकाकाना में आयोजित हिन्दी सप्ताह समारोह के अवसर पर व्यक्तित्व चर्चा की गई। जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत गौरव मिश्र ने मध्यप्रदेश रतलाम के विष्णु वैरागी के हिंदी प्रेम और समर्पण का सत्य घटना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कहने मात्र से हिंदी का उद्धार संभव नहीं है। हममें पूर्ण संकल्प के साथ कुछ करने की प्रतिबद्धता होनी चाहिए। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या उर्मिला सिंह ने सीसीएल तत्कालीन बरकाकाना क्षेत्र के महाप्रबंधक नारायण प्रसाद सिंह की हिंदी के प्रति प्रतिबद्धता एवं उनके अविस्मरणीय योगदान की चर्चा की। उन्होंने हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए हिंदी शिक्षकों में हिंदी के प्रति समर्पण भाव एवं बच्चों में पढऩे की आदत और सीखने की इच्छा को महत्वपूर्ण बताया। मौके पर पूरा विद्यालय परिवार मौजूद था।