पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों की पढ़ाई बंद करने का आरोप

बच्चों की पढ़ाई बंद करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | किसाननगर रामगढ़ के संजीव कुमार शर्मा ने उपायुक्त को शुक्रवार को आवेदन दिया है। जिसमें एसवीडी स्कूल, बरकाकाना के प्रधानाध्यापक पर उनके तीन बच्चों की पढ़ाई बंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मेरे पुत्र अंकित कुमार शर्मा (वर्ग पांच), अनुज कुमार शर्मा (वर्ग एक) और पुत्री आकांक्षा कुमारी एलकेजी में पढ़ती है। जिन्हें प्रधानाध्यापक संजय कुमार के आदेश पर स्कूल में शिक्षण बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा स्कूल में फर्नीचर की भी आपूर्ति की गई थी। जिसका मैने 21 नवंबर को प्रधानाध्यापक महोदय से हिसाब करने को कहा लेकिन अबतक हिसाब नहीं किया गया। इधर, मामले में डीसी ने डीईओ रतन कुमार सिंह को जांच का अादेश दिया। डीईओ के समक्ष प्राचार्य संजय कुमार ने बताया कि एक वर्ष से बच्चों का फीस जमा नहीं किया गया है। जिसे जमा करने को कहा गया है मेरे द्वारा इनकी पढ़ाई को बाधित नहीं की गई है। डीईओ द्वार हस्तक्षेप के बाद प्राचार्य ने बच्चों को स्कूल में नियमित रूप से पढ़ाने की बात कही। वहीं संजीव कुमार शर्मा को बच्चों के बकाया फीस को किस्तों में जमा करने को कहा गया।