पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत अभियान के तहत की साफ सफाई

स्वच्छ भारत अभियान के तहत की साफ-सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाई अभियान के दौरान उपस्थित लोग।

भास्कर न्यूज | बरकाकाना

स्वच्छभारत अभियान के तहत केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना परिवार की ओर से सफाई कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें केंद्रीय कर्मशाला महाप्रबंधक एमके श्रीवास्तव, प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्ष मधुमिता श्रीवास्तव सहित डीएवी हजारीबाग जोन के क्षेत्रीय निदेशक उर्मिला सिंह भी शामिल हुई। इस दौरान उपस्थित कर्मशाला परिवार के सदस्य, प्रेरणा महिला मंडल सदस्या ने नयानगर अवासीय कॉलोनी परिसर स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण की साफ सफाई की। साथ ही आने जाने वाले राहगीरों सहित होटल, दुकान संचालकों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। सफाई अभियान में केंद्रीय कर्मशाला चिकित्सालय के डॉ. उपेंद्र सिंह भी मौजूद थे। जिन्होंने लोगो को सफाई के फायदे से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सफाई से लोग स्वस्थ और रोग मुक्त बनते है। इस दौरान लोगों को अपने शरीर के अलावे घरों सहित आसपास की नियमित सफाई के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से एसओपी वीवी पिल्लय, आलोक दयाल, केके सिंह, एके वर्मा, अजय सिंह, राजेश्वर सिंह, घटक, आरीफ अख्तर, योगेंद्र सिंह, अनिल सिंह, जितेंद्र सिंह, निर्मला सिंह, अभिलाश सिंह, मंजु झा, जया दयाल, श्रीधर पिल्लय, राधीराम मुखर्जी सहित कई शामिल थे।