कस्टम अनुसूचित जनजाति की बैठक
बरकाकाना | कस्टमअनुसूचित जनजाति छोटानागपुर पंचायत घुटूवा की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न पंचायत के पदाधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में ग्राम देवता पूजोत्सव को लेकर चर्चा की गई। रैयतों किसानों को 20 फरवरी को पूजोत्सव में शामिल होने की अपील की गई।
साथ ही इसके लिए निर्धारित राशि जमा करने पर भी सहमति व्यक्त की गई। मौके पर सुनील पाहन, राजेश्वर मुंडा, टिंकू ठाकुर, राजेश बेदिया, बबना पाहन, युगेश बेदिया, संतोष पाहन, कैलाश बेदिया सहित दर्जनों लोग शामिल थे।