आशीर्वचन समारोह का आयोजन
बच्चों के कलश मंे ज्योत जलाती स्कूल प्राचार्या।
भास्कर न्यूज | बरकाकाना
डीएवी बरकाकाना में शुक्रवार की शाम वर्ग द्वादश के बच्चों के लिए आशीर्वचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक यज्ञ से किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कर्मशाला महाप्रबंधक एमके श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि आरा डीएवी प्राचार्य आरके राय, रजरप्पा डीएवी प्राचार्य एचके झा, गांधीनगर डीएवी प्राचार्य एसके सिन्हा, एलएमसी मेंबर संजय सिंह, विनिता सिंह, पीएन चौबे, केके सिंह सहित कई मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान वैदिक परंपरा के अनुसार गुरुजनों द्वारा स्वस्ति वाचन का सस्वर पाठ किया गया। वर्ग एकादश के बच्चों ने संस्कार एवं विद्यालय की परंपरा को निभाते रहने का दायित्व कलश के रूप में वर्ग द्वादश के बच्चों से ग्रहण किया, उसमें ज्योत जलाकर विद्यालय की प्राचार्या सह हजारीबाग जोन के क्षेत्रीय निदेशक उर्मिला सिंह ने ज्ञान की ज्योत से अज्ञान को समाप्त करने का संदेश बच्चों को दिया। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वही कक्षा बारहवीं के बच्चों के द्वारा उपहार भेंट किया गया। विद्यालय की प्राचार्या ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की।