एड्स नियंत्रण समिति ने किया सम्मानित
बरकाकाना | एड्सनियंत्रण समिति के निदेशक आशीष कुमार द्वारा वर्ष 2014 में रक्तदान शिविर आयोजन के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन बरकाकाना शाखा को समाज उत्थान समिति, रांची के सभागार में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है। पुरस्कार ग्रहण यूनियन के सचिव ओपी शर्मा और अध्यक्ष मो. वहाब ने किया। इस अवसर पर यूनियन के सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में ऐसे योगदान की निरंतर बनाए रखने के लिए ओपी शर्मा ने अपने टीम सदस्यों का आभार प्रकट किया है।