हरे राम, हरे कृष्णा धुन मंे रमे लोग
हनुमान मंदिर परिसर में 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन में शामिल भक्त।
बरकाकाना | नयानगरथाना चौक स्थित दक्षिणमुखी श्रीश्री प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस समारोह पर बुधवार को 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर आचार्य ने सभी भक्तों को विधिवत पूजा-अर्चना करा कर की। जिसके बाद श्रद्घालु ने हरे राम हरे कृष्ण की धुन शुरू की। हरि कीर्तन का समापन 12 फरवरी को हवन और भंडारे के साथ किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से सुदर्शन महतो, दीपक कुमार, हरि र|म, नमोनारायण यादव, रमेश अग्रवाल, ज्योति सिंह, संजय लाला, संतोष कुमार, सतपाल बोहरा, रीता देवी, मालती देवी, कलावती देवी, रजनी कुमारी, बजरंग अग्रवाल, विजय सिंह, बालकेश्वर सिंह, रंजीत राम, अमित आनंद, दिलीप सिंह सहित बजरंग कमेटी की सदस्य शामिल थे।