बरकाकाना : दुकान से हजारों की चोरी
बरकाकाना | क्षेत्रके पंचमंदिर के निकट रवि डिजिटल फोटो कॉपी दुकान से चोरों ने एसबेस्टस सीट तोड़कर हजारों रुपए की चोरी कर ली है। संबंध में भुक्तभोगी रवि ने बताया कि वे रोज की भांति रविवार को जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा की दुकान के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। जरूरत के कई समान गायब है साथ ही गल्ला टूटा पड़ा है। संबंध में रवि ने बरकाकाना ओपी में लिखित मामला दर्ज कराया है।