अगस्त्य सदन ने जीता खिताब
बरकाकाना . डीएवीबरकाकाना में अंतरसदनीय जूनियर वर्ग थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ग पांच की गर्ल्स टीम ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुरुआत स्कूल प्राचार्या उर्मिला सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रतियोगिता कराई गई। फाइनल में अगस्त्य सदन ने परशुराम सदन को दो आसान सेटों 16-06 16-05 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। निर्णायक मीता सेन, मीता गांगुली अर्चना कुमारी थीं।
फोटो 03 मैच के दौरान प्रतिभागी