- Hindi News
- लोको में भक्तों को दिखेगा अक्षर धाम मंदिर का प्रारूप
लोको में भक्तों को दिखेगा अक्षर धाम मंदिर का प्रारूप
बरकाकाना | लोकोमें इस बार भक्तों को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के प्रारूप का दर्शन होगा। जिसकी तैयारी का जिम्मा विनोद टेंट हाउस को दिया गया है। उक्त आशय की जानकारी लोको दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष राजेश पंडित सचिव रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कमिटी पूजा की 51वीं वर्षगांठ मनाएगा। जहां भक्तों के दर्शन के लिए विशेष तैयारी की गई है। लोको कॉलोनी परिसर में दुर्गा पूजा पंडाल के साथ बच्चों के आकर्षण के लिए विशेष झूला को भी आमंत्रित किया गया है। जो पूजा के साथ मेले का भी आनंद उठा पाएंगे। पंडाल की लागत कुल 2 लाख रुपए है, जबकि विशेष रूप से विद्युत सज्जा 75 हजार के लागत से होगा। पंडाल के आसपास लगाए जाने वाले लाइट को म्यूजिक के आधार पर सेट किया गया है। जो बदलते म्यूजिक के आधार पर लाइट की रोशनी में भी बदलाव आएगा। जो पूजा पंडाल के साथ विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। जबकि माता के भव्य मूर्ति का निर्माण 40 हजार के लागत से आसनसोल के मूर्तिकार द्वारा किया जा रहा है। पूजा को आपसी सौहार्द हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए कमेटी सदस्यों द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है। पूजा की तैयारी में कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, विनोद सिंह, पप्पू सिंह, कमलेश कुमार सहित अन्य सदस्य दिन रात जुटे हैं।