पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंजनी फिलोमन ओवरऑल चैंपियन

अंजनी-फिलोमन ओवरऑल चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि।

भास्कर न्यूज | बरकाकाना

नयानगरस्थित सीएमपीडीआई मैदान में आयोजित सीएमपीडीआई अंतर एरिया वॉलीबॉल एवं एथलीट मीट के तहत गुरुवार को वॉलीबॉल का फाइनल मैच हुआ। इसमें हजारीबाग कैंप का मुकाबला रांची टीम से हुआ। इसमें हजारीबाग ने रांची को 2-0 के आसान सेट से हराकर खिताब जीत लिया। वॉलीबॉल के समापन पर मुख्य अतिथि सीएमपीडीआई के एचओडी प्रशासन ओमप्रकाश ने झंडे को उतारकर समापन की घोषणा की। उधर, एथलीट मीट में मेंस ओपन के दो सौ मीटर दौड़ में कोलेश्वर ने पहला, विनोद कुमार सिंह ने दूसरा अमित लोहार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर की दौड़ में पी उपाध्याय, आनंद मुंडा अंजनी येलू ने पहला, दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आठ सौ मीटर की दौड़ में अंजनी, आनंद रोहित, 1500 मीटर में अंजनी, बिट्‌टू बोरा अमित लोहार ने पहला, दूसरा तीसरा स्थान हासिल किया। जेवलीन थ्रो में कोलेश्वर, संजीत अंजनी, डिस्कस थ्रो में अर्जित साहा, चंद्रप्रकाश, संतोष शॉटपुट में रोहित सिंह, संजीत कोलेश्वर पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। टूर्नामेंट में अंजनी येलू को वेटरन में फिलोमन कुजूर को ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब मिला। निर्णायक की भूमिका स्पोट्‌र्स सेक्रेट्री सुनील सिंह, कुलदीप सिंह, विनोद सिंह थे।



फोटो14 विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि