पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय कर्मशाला में स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक

केंद्रीय कर्मशाला में स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयकर्मशाला बरकाकाना महाप्रबंधक सभागार में गुरूवार को बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कर्मशाला महाप्रबंधक एमके श्रीवास्तव ने की। इस दौरान स्वच्छता अभियान पर चर्चा किया गया। साथ ही हरेक सप्ताह कॉलोनी परिसर और आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाकर सफाई करने का संकल्प लिया गया। इसके अलावे महिला कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के अंत में आगंतुकों ने अपने घर के आसपास स्वयं सफाई करने, हर दिन दो घंटे श्रमदान करने, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर डीएवी हजारीबाग जोन के क्षेत्रीय निदेशक उर्मिला सिंह, एसओपी वीवी पिल्लय, अनिल सिंह, माधुरी श्रीवास्तव, सुजीता सिन्हा, जयादयाल, किरण कुमारी, रेणु शर्मा, एजे साहा, पूनम देवी, सरिता देवी, अंजु देवी, प्रमीला देवी, मंजू देवी, एजाज शाहिद जेबीआर कुजूर आदि मौजूद थे।