निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
बरकाकाना. इफकालैब मुम्बई के तत्वाधान में केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना अस्पताल में शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कर्मशाला महाप्रंबधक एमके श्रीवास्तव ने उपस्थित होकर विधिवत रूप से दीप प्रज्जवलित कर शिविर की शुरूआत की। इस दौरान मधुमेह, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की। शिविर में उपस्थित डॉ. उपेंद्र कुमार ने जांच के बाद रोगियों को मधुमेह और ब्लड प्रेशर के बारे में जानकारी दी। साथ ही इन रोगों से बचने के उपाय बताए। मौके पर डॉ. एस तिग्गा, अनुभव मुखर्जी, पीके धर, उपेंद्र सिंह, एसके सिंह, ज्योतिस सिंह, मो. सलीम , मो. सदाम, चंद्रदीप राम सहित पूरा चिकित्सालय परिवार मौजूद था।