पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरीब रथ राजधानी के ठहराव की मांग

गरीब रथ राजधानी के ठहराव की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | भाजयुमोनगर अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा को मांग पत्र देकर बरकाकाना जंक्शन में गरीब रथ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव की व्यवस्था कराने की मांग की है। सांसद को दिए गए आवेदन में उन्होंने लिखा है कि उक्त दोनों ट्रेन से रामगढ़ जिला क्षेत्र के कई लोग व्यवसायी इन ट्रेन में सफर करते हैं। लेकिन दोनों ट्रेन के ठहराव की व्यवस्था यहां नहीं है। यहां दोनों ट्रेन पांच या दस मिनट के लिए गार्ड ड्राइवर के बदलने के लिए रुकती है। इसके बावजूद क्षेत्र के लाेगों को रांची तक का टिकट बनवाना पड़ता है। जिससे लोगों को बेवजह अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ता है।