- Hindi News
- उडऩ दस्ता दल ने की विभिन्न पार्टी कार्यालयों की जांच
उडऩ दस्ता दल ने की विभिन्न पार्टी कार्यालयों की जांच
बरकाकाना | विधानसभाचुनाव के तीसरे चरण का प्रचार प्रसार का समय समाप्त होते ही चुनाव आयोग के उडऩ दस्ते के दल विडियोग्राफी टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान दल ने बड़कागांव विधानसभा अंतर्गत विभिन्न पार्टी कार्यालयों की जांच की। साथ ही कार्यालय में लगे बैनर और झंडे को खुलवाया। इसके अलावा सड़क मार्ग सहित गांवों के घरों में लगे अनावश्यक झंडे को भी उतारने का निर्देश दिया। जांच दल का नेतृत्व रविंद्र नाथ पांडेय ने किया। इस मौके पर किशोर कुमार महतो, एएसआई आरबी पासवान दल बल के साथ मौजूद थे।