पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए प्राचार्य ने पदभार ग्रहण किया

नए प्राचार्य ने पदभार ग्रहण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना | क्षेत्रके तेलियातू गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में नए प्राचार्य के रूप में कृष्ण कांत सिंह ने पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पंचायत मुखिया अनु देवी सहित विद्यालय के बच्चों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मौके पर नव नियुक्त प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय में बेहतर शिक्षा मुहैया कराना सहित बच्चों को ज्यादा से ज्यादा विद्यालय में जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। मौके पर उपमुखिया गंगाधर बेदिया, उमेश महतो, विशेश्वर महतो, जगेश्वर महतो, सियाराम, डालेश्वर महतो, काली सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद थे।