पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा मतदाताओं का उत्साह था चरम पर

युवा मतदाताओं का उत्साह था चरम पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> बरकाकाना के दूर्गी, उरलुंग, पीरी, तेलियातू के मतदान केंद्रों पर 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ

भास्करन्यूज | बरकाकाना

बरकाकानाक्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। ठंड के मौसम में भी मतदाताओं में उत्साह की कमी नहीं दिखी। सभी केंद्रों में मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई केंद्रों में जिला प्रशासन के तरफ से मतदाताओं को मत देने के लिए विशेष व्यवस्था तो कि गई थी, लेकिन कुछ केंद्र सुविधाओं से पूरी तरह वंचित रहे। बूथ संख्या 354 में तो शौचालय की पूर्ण व्यवस्था थी बल्कि पानी की सुविधाओं को अभाव था। वहीं हेहल बूथ संख्या 341 342 में लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई बूथ में प्रशासन द्वारा मतदाताओं को मुहैया कराई गई चुनाव पर्ची में भारी गड़बड़ी से भी मतदाताओं को जूझते देखा गया। कई पर्ची में नाम पुरुष का था लेकिन पर्ची में महिला की तस्वीर अंकित थी। बूथ संख्या 350 में आधा घंटा 355 में एक घंटा विलंब से मतदान शुरू हुआ।

हेहल, घुटूवा, नयानगर, बरकाकाना स्टेशन के केंद्रों में लगभग 65 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। जबकि दूर्गी, उरलुंग, पीरी, तेलियातू के केंद्रों में 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। संध्या 3 बजे मतदान बंद होने के साथ साथ बड़कागांव विधानसभा प्रत्याशियों की किस्मत भी ईवीएम में कैद हो गई। बूथ संख्या 360 मसमोहना में 917 मतदाताओं में 821 मतदाताओं ने अपना मत दिया। इसके अलावा उरलुंग में बूथ संख्या 345 में 450 मतदाताओं में 312 मत पड़े, तेलियातू बूथ संख्या 361 362 में 2088 मतदाताओं में 1420, पीरी बूथ संख्या 359 में 1639 मतदाताओं में 900 मत पड़े, बरकाकाना बूथ संख्या 355, 356, 357 358 में कुल मतदाता 3020 में 2000 मत पड़े।

इसके अलावे नयानगर बूथ संख्या 348, 349, 350, 354, 351,352 353 में कुल मतदाता 4648 में 2993 मतदाताओं ने अपना मत दिया।

बरकाकाना : 359 बूथ पीरी में मतदान के लिए कतारबद्ध मतदाता।