पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 94.17 प्रतिशत रेल कर्मी हड़ताल के पक्ष में

94.17 प्रतिशत रेल कर्मी हड़ताल के पक्ष में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सातवें वेतन आयोग द्वारा कमतर अनुशंसाओं के विरुद्ध और नई पेंशन नीति के खिलाफ रेलकर्मियों का 11-12 फरवरी को चले दो दिवसीय गुप्त मतदान में 94.17 प्रतिशत रेलकर्मियों ने रेल हड़ताल के पक्ष में अपना मत डाला है। बरकाकाना में कैंप कर गुप्त मतदान का संचालन करने वाले ईसीआरकेयू के सहायक महामंत्री मो.जि़याउद्दीन ने यह जानकारी दी।

बरकाकाना में कुल 807 कर्मियों के बीच मतदान के अंतर्गत 760 ने हड़ताल के पक्ष में 44 ने विपक्ष में अपना मत व्यक्त किया और तीन मत अवैध पाए गए। ज्ञात हो कि आॅल इंडिया रेलवे माइन्स फेडरेशन के आह्वान पर भारतीय रेल में 11 अप्रेल को अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए 11-12 फरवरी को रेलवे कर्मियों से गुप्त मतदान कराया गया था। 11 मार्च को सभी महाप्रबंधक को हड़ताल की नोटिस दी जाएगी। 11 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।

उक्त प्रक्रिया को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष मो. वहाब, सचिव ओपी शर्मा, शकील, एके गुप्ता, संजय, शीबू, डीके मैत्रा, दीपक बरूआ, रामलखन साव, इरफान अंसारी, महेंद्र महतो, आलीम अंसारी, नंदलाल आदि ने योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...