- Hindi News
- जेपीसी ने रेलवे निर्माण कंपनी की एक जेसीबी सहित बाइक फंूका
जेपीसी ने रेलवे निर्माण कंपनी की एक जेसीबी सहित बाइक फंूका
क्लासिक कोल कंपनी के सुपरवाइजर को किया जख्मी, क्षेत्र में दहशत
दो माह पूर्व इसी कंपनी के मुंशी की भी नक्सलियों ने की थी बुरी तरह पिटाई।
भास्कर न्यूज | बरकाकाना
कोडरमारांची भाया बरकाकाना रेलवे निर्माण कार्य करा रही क्लासिक कोल कंपनी की सिद्धवार गांव स्थित बेस कैंप में बीते रात झारखंड प्रस्तुति कमेटी के सदस्यों ने जमकर उत्पात मचाया। २०-२२ की संख्या में आए नक्सली कैंप में पहुंचकर रॉड डंडे से उपस्थित लोगो की पिटाई शुरू कर दी। साथ ही चौकीदार को अपने कब्जे में लेकर रखे कम्प्यूटर सेट को तोड़ दिया। कैंप में खड़े जेसीबी एक हीरा होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। घंटों चले इस तांडव की खबर किसी को भी कानो कान नहीं लगी। मारपीट की घटना में कंपनी का सुपरवाइजर मनोज कुमार जख्मी हो गया। मारपीट के बाद जेपीसी के सदस्य कंपनी के लोगो को हिदायत देते हुए अपने सरगना से मिलने की बात कहकर चलते बने। घटना के बाद उक्त स्थल पर दहशत का माहौल व्याप्त है। सोमवार की अहले सुबह कंपनी के महाप्रबंधक ओम प्रकाश निदेशक पंकज कुमार सिंह मौके पर उपस्थित होकर घटना का जायजा लिया इसकी शिकायत बरकाकाना ओपी को दी। ओपी को मिली सूचना के बाद प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। बताते चले की दो माह पूर्व भी जेपीसी के नाम पर अज्ञात लोगो ने कैंप में मौजूद मुंशी धनंजय कुमार के साथ मारपीट कर पैसे पहुंचाने की मांग की थी। लेकिन प्रशासन द्वारा उसे हल्के में लेकर उपद्रवियों का नाम दिया गया। इस घटना के बाद लोगो में प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है। लोगो का कहना है कि पूर्व से ही ओपी पुलिस से सुरक्षा की मांग की जा रही थी लेकिन अबतक कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया।
क्याकहते हंै ओपी प्रभारी
घटनाके संबंध में बरकाकाना ओपी प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि पूर्व के घटना में दिए गए फर्द बयान के आधार पर भी पांच अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज किया गया था। इस घटना में कंपनी के किसी भी लोगो द्वारा अबतक कोई भी लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। लेकिन घटना स्थल से प्राप्त नक्सली संगठन जेपीसी के पर्चा के आधार पर २० अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज किया जाएगा।
क्याकहते हैं एसपी
जिलापुलिस कप्तान रंजीत प्रसाद ने अपने दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही लोगो को आश्वस