पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समीक्षात्मक दिवस के रूप में मनाया गया हिंदी सप्ताह

समीक्षात्मक दिवस के रूप में मनाया गया हिंदी सप्ताह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना | डीएवीबरकाकाना में आयोजित हिन्दी सप्ताह समारोह का सोमवार को विधिवत समापन किया गया। एक सप्ताह तक चले हिन्दी सप्ताह को समीक्षात्मक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर दशम की स्वयंश्री पटनायक ने आईटी क्षेत्र में हिन्दी के प्रयोग एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। हिन्दी शिक्षक संजय कुमार ने इसे हिन्दी सप्ताह का अंत मानकर हिन्दी युग के आरंभ की बात कही। जबकि शिक्षक विनोद कुमार झा ने हिन्दी की दुर्दशा के कारणों पर प्रकाश डाला एवं भारतीयों को हिन्दी के प्रति हीन भावना से बाहर निकलने की बात कही। प्राचार्या उर्मिला सिंह ने आंचलिक शब्दों के स्थान पर मानक शब्दों के प्रयोग एवं विद्यालय स्तर पर हिन्दी के पठन पाठन, श्रवण एवं विचारों की अभिव्यक्ति में हिन्दी की शुद्धता पर ध्यान देने की बात कही।