पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारूति वैन पोल से टकराई एक की मौत, एक घायल

मारूति वैन पोल से टकराई एक की मौत, एक घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना | नयानगरस्थित दो नंबर गेट के समीप सोमवार की देर रात लगभग दो बजे अनियंत्रित मारूती वैन जेएच 01 4169 डीवाइडर में लगे एक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे उसमें सवार झंडा चौक, रामगढ़ निवासी शशांक, पिता शिव कुमार प्रसाद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य हेहल निवासी रवि सिंह उर्फ चीकू पिता विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात होने के कारण स्थानीय होटल संचालक अमित बोस ने रवि को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन शशांक का शरीर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसा रहा। इसे मंगलवार की अहले सुबह ओपी पुलिस द्वारा निकलवा कर हजारीबाग पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...