पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कराटे ग्रेडेशन में शामिल हुए 350 बच्चे

कराटे ग्रेडेशन में शामिल हुए 350 बच्चे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना| डीएवीबरकाकाना स्कूल परिसर में शोतोकान कराटे डू फेडरेशन रामगढ़ की ओर से एक दिवसीय कराटे ग्रेडेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 350 बच्चों ने भाग लिया। शिविर का उद्घाटन स्कूल प्राचार्या उर्मिला सिंह और भारत के मुख्य प्रशिक्षक सिहान मानस सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद मानस सिन्हा ग्रेडेशन से पूर्व तीन घंटों तक बच्चों को प्रशिक्षण दिया। जिसमें बच्चों को काता, बेसिक, कुमेते सहित आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया। इस दौरान उपस्थित अन्य प्रशिक्षक शशि पांडेय, संजय सोनकर और सुमित कुमार के सहयोग से बेस्ट कराटेकार का सेलेक्शन किया गया। जिसमें प्रीति सिंह, मयंक ओझा, चिराग ज्योति, आयुष कुमार, पायल धर, कृष्णा प्रसाद को बुके और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...