पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी के बच्चों ने दयानंद सरस्वती को किया याद

डीएवी के बच्चों ने दयानंद सरस्वती को किया याद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवीबरकाकाना स्कूल परिसर में गुरुवार को महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्म दिवस पर सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। इससे पूर्व स्कूल प्राचार्या सह डीएवी हजारीबाग जोन के क्षेत्रीय निदेशक उर्मिला सिंह सहित स्कूल परिवार के सदस्यों ने महर्षि दयानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वर्ग पंचम के छात्र अविनाश झा और विकास ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की, जो महर्षि दयानंद के जीवन की एक घटना पर आधारित था। इस नाटिका में गुरु शिष्य परंपरा और शिष्य का गुरु के प्रति समर्पण भाव को दर्शाया गया। कक्षा सप्तम के हर्ष गुहा ने महर्षि दयानंद के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में स्वामी दयानंद के प्रिय भजनों को सामूहिक रूप से विद्यालय परिवार ने गाया। मौके पर उर्मिला सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्वामी दयानंद के बताए हुए मार्ग पर चलकर उनके सिद्धांतों को सही साबित करना होगा। मौके पर पूरा विद्यालय परिवार मौजूद था।